Indian Railways: होली के बाद भी हो रही भीड़, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस- छपरा कचहरी स्पेशल ट्रेन व गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

Railway Update Gorakhpur: होली के बाद भी ट्रेनों में हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने 05101- 05102 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस- छपरा कचहरी विशेष गाड़ी छपरा कचहरी से 17 मार्च दिन शुक्रवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 18 मार्च को शनिवार को एक फेरे के लिये चलाने का निर्णय लिया है। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
05101 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 17 मार्च, 2023 शुक्रवार को छपरा कचहरी से 08.00 बजे प्रस्थान कर मढ़ौरा से 08.30 बजे, मसरख से 08.52 बजे, दिघवा दुबौली से 09.25 बजे, सिधवलिया से 09.42 बजे, थावे से 11.10 बजे, तमकुही रोड से 11.44 बजे, पडरौना से 12.20 बजे, कप्तानगंज से 13.07 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.20 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोंडा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, सीतापुर से 20.20 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.02 बजे, मुरादाबाद से 01.48 बजे तथा गाजियाबाद से 04.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05102 आनन्द विहार टर्मिनस- छपरा कचहरी विशेष गाड़ी 18 मार्च, 2023 शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 07.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 07.32 बजे, मुरादाबाद से 10.48 बजे, बरेली से 12.30 बजे, सीतापुर से 16.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, गोंडा से 19.30 बजे, बस्ती से 20.45 बजे, खलीलाबाद से 21.12 बजे, गोरखपुर से 22.30 बजे, कप्तानगंज से 23.28 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.14 बजे, तमकुही रोड से 00.52 बजे, थावे से 01.55 बजे, सिधवलिया से 02.55 बजे, दिघवा दुबौली से 03.12 बजे, मसरख से 03.45 बजे तथा मढ़ौरा से 04.07 बजे छूटकर छपरा कचहरी 04.40 बजे पहुंचेगी।
गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 05077- 05078 गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी गोंडा से 22 मार्च से 05 अप्रैल, 2023 तक तथा तुलसीपुर से 23 मार्च से 06 अप्रैल, 2023 तक चलाई जायेगी।
05077 गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 22 मार्च से 05 अप्रैल, 2023 तक गोंडा से 21.50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22.07 बजे, इंटियाथोक से 22.30 बजे, भवानीपुर कलां से 22.40 बजे, बलरामपुर से 22.52 बजे, झारखंडी से 22.59 बजे, गैंजहवा से 23.09 बजे, कौवापुर से 23.26 बजे तथा लक्ष्मणपुर हाल्ट से 23.36 बजे छूटकर दूसरे दिन तुलसीपुर 00.05 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05078 तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 23 मार्च से 06 अप्रैल, 2023 तक तुलसीपुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर हाल्ट से 03.25 बजे, कौवापुर से 03.33 बजे, गैंजहवा से 03.44 बजे, झारखंडी से 03.53 बजे, बलरामपुर से 04.00 बजे, भवानीपुर कलां से 04.10 बजे, इंटियाथोक से 04.27 बजे तथा सुभागपुर से 04.46 बजे छूटकर गोंडा 05.10 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications