NE Railway: 'पुरी' की राह आसान बनाएगी पूर्वोत्तर रेलवे की यह ट्रेन, रेक तैयार होने के बाद जल्द चलने की उम्मीद
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पुरी की राह आसान बनाने के लिए खास पहल की है। लखनऊ के गोमतीनगर से होते हुए पुरी जाने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहली ट्रेन होगी। यह ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन के साइडिंग में तैयार खड़ी है। रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिलते पूर्वोत्तर रेलवे सीधे उड़ीसा से जुड़ जाएगा। वर्तमान समय में पूर्वोत्तर रेलवे के किसी स्टेशन से उड़ीसा के लिए सीधी ट्रेन नहीं है।
यहां बनी थी योजना
सिकंदराबाद में 5 से 7 जुलाई में हुई आईआरसीटीसी की बैठक में इस ट्रेन पर सहमति बनी थी। इसके बाद बोर्ड के निर्देश पर एक संभावित टाइम टेबल पूर्वोत्तर रेलवे को भेजा गया था। इसके साथ ही रेक संरचना का काम भी शुरु हो गया था।

यह है प्रस्तावित समय सारणी
प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन पुरी जाएगी। गोमतीनगर से यह ट्रेन गुरुवार शाम 6:30 बजे चलकर गोरखपुर रात 11 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर रात 11:10 बजे यह प्रस्थान करेगी। शनिवार भोर में 3:30 बजे यह पुरी पहुंचेगी। शनिवार रात 11:30 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। रविवार शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से शाम 4:10 बजे यह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। गोमतीनगर यह रात 8 बजे पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications