Indian Railway: खिचड़ी मेला के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात,चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें,देखें पूरी लिस्ट
खिचड़ी मेले पर श्रद्धालुओं की होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे पूर्वांचल के साथ पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालुओं को आने में सुविधा मिलेगी।

Railway Update Gorakhpur: मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले का अयोजन किया जाता है।विश्व प्रसिद्ध इस मेले में देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। रेलवे कई रुटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसमें गोरखपुर,बढ़नी,नौतनवां,नरकटियागंज सहित कई रुटों पर ट्रेनें चालायी जाएंगी। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का होगा संचलन
जानकारी के मुताबिक, 13 से 16 जनवरी, 2023 तक गोरखपुर-बढ़नी एवं 14 से 17 जनवरी, 2023 तक बढ़नी-गोरखपुर के मध्य तथा 14 से 17 जनवरी, 2023 तक गोरखपुर-नौतनवा एवं 13 से 16 जनवरी, 2023 तक नौतनवा-गोरखपुर के मध्य 01-01 अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। इस इस दौरान मेला अवधि में 05141 सीवान-नकहा जंगल, 05142 गोरखपुर-सीवान, 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05425 गोरखपुर-अयोध्या, 05426 अयोध्या-गोरखपुर, 05469 गोरखपुर-नौतनवा तथा 05472 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 13 से 16 जनवरी, 2023 तक 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव मगहर स्टेशन तथा 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस का नकहा जंगल स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।
खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउन्टर व हेल्थ कैंप
गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर श्रद्धालुओं सुविधा के लिये पूछताछ बूथ खोला जायेगा। यात्रियों को सुविधापूर्वक यात्रा टिकट उपलब्ध कराने हेतु गोरखपुर जंक्शन एवं नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउन्टर खोले जायेंगे। मेला अवधि में गोरखपुर स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य कैम्प एवं एम्बुलेन्स की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। स्टेशन परिसर में मेला अवधि के दौरान पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.), कैब-वे एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस के जवान निगरानी हेतु तैनात किये जायेंगे। उद्घोषणा बूथ से गाड़ी संचलन एवं खिचड़ी मेला के सम्बन्ध में निरन्तर उद्घोषणा की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications