Railway Update : माघ मेले के लिए चलाई जाएगी यह स्पेशल ट्रेन,देखें पूरी डिटेल
रेलवे माघ मेले को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से प्रयागराज के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। माघ मेला 6 जनवरी से शुरु हो रहा है।

Gorakhpur News: प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत 6 जनवरी से हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जो गोरखपुर से प्रयागराज चलाई जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर एवं भटनी-प्रयागराज रामबाग-भटनी के मध्य एक-एक जोड़ी अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी का संचलन किया जायेगा। सभी यात्रियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गयी है।
गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग 05115 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 20 जनवरी, 2023 को गोरखपुर से 16.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 16.44 बजे, देवरिया सदर से 17.30 बजे, भटनी से 18.20 बजे, सलेमपुर से 18.34 बजे, बेलथरा रोड से 19.03 बजे, किड़िहरापुर से 19.24 बजे, इंदारा से 19.41 बजे, मऊ से 20.15 बजे, दुल्लहपुर से 20.30 बजे, जखनिया से 20.50 बजे, सादात 21.10 बजे, औंड़िहार जं. 21.32 बजे, सारनाथ से 22.00 बजे, वाराणसी सिटी से 22.15 बजे, वाराणसी से 22.35 बजे, बनारस से 22.50 बजे, माधोसिंह से 23.22 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन हंडिया खास से 00.10 बजे तथा झूंसी से 01.25 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 02.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05116 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 21 जनवरी, 2023 को प्रयागराज रामबाग से 20.00 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 20.20 बजे, हंडिया खास से 20.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 21.01 बजे, माधोंसिंह से 21.13 बजे, बनारस से 22.10 बजे, वाराणसी से 22.35 बजे, वाराणसी सिटी 22.50 बजे, सारनाथ से 23.00 बजे, औंड़िहार जं. 23.25 बजे, सादात से 23.48 बजे दूसरे दिन जखनिया से 00.18 बजे, दुल्लहपुर से 00.32 बजे, मऊ जं. से 01.00 बजे, इंदारा से 01.12 बजे, किड़िहरापुर से 01.32 बजे, बेलथरा रोड से 02.00 बजे, सलेमपुर से 02.30 बजे, भटनी से 02.57 बजे, देवरिया सदर से 03.30 बजे तथा चौरीचौरा से 04.20 बजे छूटकर गोरखपुर से 05.10 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा में एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
05113 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 20 जनवरी, 2023 को भटनी से 20.45 बजे प्रस्थान कर सलेमपुर से 20.58 बजे, बेल्थरा रोड से 21.17 बजे, किड़िहरापुर से 21.30 बजे, मऊ से 22.05 बजे, दुल्लहपुर से 22.24 बजे, जखनिया से 22.34 बजे, सादात से 22.57 बजे, औंड़िहार जं. 23.30 बजे, दूसरे दिन सारनाथ से 00.02 बजे, वाराणसी सिटी से 00.20 बजे, वाराणसी से 00.40 बजे, बनारस से 00.55 बजे, माधोसिंह से 01.28 बजे, ज्ञानपुर रोड से 01.48 बजे, हंडिया खास से 02.15 बजे तथा झूंसी से 03.00 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 03.25 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 05114 प्रयागराज रामबाग-भटनी अनारक्षित मेला विषेष गाड़ी 21 जनवरी, 2023 को प्रयागराज रामबाग से 09.20 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 09.40 बजे, हडिया खास से 10.03 बजे, ज्ञानपुर रोड से 10.25 बजे, माधोंसिंह से 10.40 बजे, बनारस से 11.45 बजे, वाराणसी से 12.05 बजे, वाराणसी सिटी 12.20 बजे, सारनाथ से 12.30 बजे, औंड़िहार जं. 12.55 बजे, सादात से 13.14 बजे, जखनिया से 13.25 बजे, दुल्लहपुर से 13.35 बजे, मऊ जं. से 13.59 बजे, किड़िहरापुर से 14.18 बजे, बेल्थरा रोड से 14.31 बजे तथा सलेमपुर से 14.50 बजे छूटकर भटनी 15.30 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी की संचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा में एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications