Indian Railway: आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने औड़िहार स्टेशन यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन यार्ड में प्री नान इन्टरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक लिए जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग किया गया है। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट देखें।
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 29 मई, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 29 मई, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मऊ से 29 मई, 2023 को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 29 मई, 2023 को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन
- छपरा से 29 मई, 2023 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार के साथ स्थान पर गाजीपुर सिटी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- लखनऊ जं. से 28 मई, 2023 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिठी के साथ स्थान पर मऊ जं. में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- वाराणसी सिटी से 29 मई, 2023 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के साथ स्थान पर मऊ जं. से चलायी जायेगी।
नियंत्रण
- बरौनी से 29 मई, 2023 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 29 मई, 2023 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 मई, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- वाराणसी सिटी से 29 मई, 2023 को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications