Indian Railway ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किए ये कार्यक्रम
NER Gorakhpur Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम चरण के आठवें दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डलों पर स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान रेलवे की कार्यप्रणाली के सभी क्षेत्रों जैसे-स्टेशनों, ट्रेनों, कालोनियों, कार्यालयों, डिपो एवं कारखानों आदि में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
लखनऊ मंडल पर 08 अगस्त,2025 को गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोण्डा, मनकापुर, ऐशबाग एवं लखनऊ स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत स्टेशनो पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षको ने सविदा कर्मचारी व स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता संबंधी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के साथ एक जनजागरूकता रैली निकला गया। लखनऊ एवं गोंडा स्टेशन पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया साथ ही रेल यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया तथा बोतल क्रशर मशीन के प्रयोग की जानकारी दी गई।

यात्रियों को संवाद के माध्यम से स्टेशन की स्वच्छता को बनाएं रखने हेतु अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया। खलीलाबाद स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं यात्रियों को गन्दगी न फैलाने हेतु प्रेरित किया गया। बस्ती स्टेशन पर स्वच्छता कर्मचारियों, यात्रियों एवं खानपान वेण्डरों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ऐशबाग स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ के साथ आसपास सफाई रखने हेतु जागरूक किया गया। मनकापुर स्टेशन पर टैªक तथा प्लेटफार्म की सफाई हेतु अभियान चलाया गया।
वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों एवं कार्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में वाराणसी सिटी स्टेशन पर सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया तथा देवरिया सदर, प्रयागराज रामबाग, गाजीपुर सिटी, बनारस, मऊ, सीवान, आजमगढ़, बलिया एवं छपरा आदि स्टेशनों पर जन-जागरूकता रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रेलकर्मियों को पौधा वितरण किया गया तथा प्रसाधन एवं कार्यालयों की सफाई में सामूहिक श्रमदान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications