Matua Dharma Maha Mela पर हो रही भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने शुरु की काठगोदाम- ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बंगाल में लगने वाले मतुआ धरमा माघ मेले के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाक के लिए स्पेशल ट्रेन काठगोदाम- ठाकुरनगर का संचलन बढ़ाया है।

Gorakhpur News: रेलवे ने बंगाल में मतुआ समुदाय के धर्म माह मेले में हो रही भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 05030 -05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष गाड़ी का संचलन 16 मार्च, 2023 को काठगोदाम से तथा 20 मार्च, 2023 को ठाकुरनगर (कोलकाता) से करने का निर्णय लिया है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सभी मानकों का पालन करना होगा।
गोरखपुर पहुंचने का समय 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष गाड़ी 16 मार्च, 2023 को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 10.19 बजे, लालकुआं से 10.55 बजे, किच्छा से 11.22 बजे, बरेली सिटी से 13.00 बजे, बरेली से 13.17 बजे, लखनऊ से 17.10 बजे, गोरखपुर से 22.35 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.45 बजे, हाजीपुर से 02.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.50 बजे, समस्तीपुर से 04.45 बजे, बरौनी से 05.40 बजे, बेगूसराय से 06.10 बजे, खगड़िया से 06.50 बजे, नौगछिया से 07.50 बजे, कटिहार से 09.20 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलाखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, रामपुर हाट से 13.22 बजे, बोलपुर से 14.37 बजे, बर्द्धमान से 14.47 बजे, दानकुनी से 16.00 बजे तथा कोलकता से 17.20 बजे छूटकर ठाकुरनगर 19.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष गाड़ी 20 मार्च, 2023 को ठाकुरनगर से 12.30 बजे प्रस्थान कर कोलकता से 15.00 बजे, दानकुनी से 15.45 बजे, बर्द्धमान से 16.52 बजे, बोलपुर से 17.42 बजे, रामपुर हाट से 18.47 बजे, मालदा टाउन से 21.50 बजे, एकलाखी से 22.10 बजे, कुमेदपुर से 23.02 बजे, दूसरे दिन कटिहार से 00.20 बजे, नौगछिया से 01.02 बजे, खगड़िया से 02.22 बजे, बेगूसराय से 03.02 बजे, बरौनी से 03.35 बजे, समस्तीपुर से 04.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.50 बजे, हाजीपुर से 06.50 बजे, छपरा से 09.05 बजे, गोरखपुर से 12.40 बजे, लखनऊ से 17.55 बजे, बरेली से 22.55 बजे, बरेली सिटी से 23.27 बजे, तीसरे दिन किच्छा से 00.40 बजे, लालकुआं से 01.12 बजे तथा हल्द्वानी से 01.32 बजे छूटकर काठगोदाम 02.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications