Indian Railway: 12 दिसम्बर से 25 जनवरी तक शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल के रामनगर स्टेशन पर उन्नयन कार्य हेतु प्लेटफार्म नम्बर-1 का ब्लाक दिये जाने के कारण 12 दिसम्बर,2023 से 25 जनवरी,2024 तक गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा ।

शार्ट टर्मिनेशन

- बांद्रा टर्मिनस से 14, 21, 28 दिसम्बर, 2023 तथा 04, 11 एवं 18 जनवरी,2024 को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।

- मुरादाबाद से 12 दिसम्बर,2023 से 25 जनवरी,2024 तक प्रत्येक सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलने वाली 05367 मुरादाबाद-रामनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।

train

शार्ट ओरिजिनेशन

- रामनगर से 18, 25 दिसम्बर,2023 तथा 01, 08, 15 एवं 22 जनवरी,2024 को चलने वाली 12527 रामनगर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जायेगी ।

- रामनगर से 15, 22, 29 दिसम्बर,2023 तथा 05, 12 एवं 19 जनवरी,2024 को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जायेगी । इस अवधि में यह गाड़ी रामनगर से काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।

पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं मुख्यालयों के प्रशिक्षण केन्द्रों, विद्यालयों एवं कारखानों के छतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के 72, लखनऊ मंडल के 26 तथा वाराणसी मंडल के 11 स्टेशनों सहित कुल 109 स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यालय में बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र (एम.एस.टी.सी.), विद्युत एवं सिगनल प्रशिक्षण केन्द्र के छात्रावास, एन.ई. रेलवे हायर सेकेन्ड्री स्कूल, एन.ई.

रेलवे बालिका इन्टर कालेज, बोगी शॉप, एयर ब्रेक शॉप तथा मंडल स्तर पर मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर एवं डीजल शेड, इज्जतनगर में सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रगति पर है। सौर ऊर्जा के उत्पादन के फलस्वरूप रेल राजस्व की बचत के साथ भारतीय रेल हरित रेल बनने की ओर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+