Railway News: चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक दिए जाने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें की शार्ट टर्मिनेट, देखें पूरी लिस्ट

Railway News Uttar Pradesh: उत्तर रेलवे के चण्डीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04 एवं 05 के लाइन नंबर 5 एवं 06 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिये 07 नवम्बर से 12 दिसम्बर, 2023 तक 35 दिन तक ब्लॉक लिये जाने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा। - लखनऊ जं. 07 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली गाड़ी सं. 15011 लखनऊ जं.- चण्डीगढ़ एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट-चण्डीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। - चण्डीगढ़ से 08 नवम्बर से 12 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली गाड़ी सं. 15012 चण्डीगढ-लखनऊ जं. एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी चण्डीगढ़-अम्बाला कैंट के बीच निरस्त रहेगी।

train

गाड़ियों के समय में हुआ परिवर्तन
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जनगर मण्डल पर चलने वाली 05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआँ विशेष गाड़ी के संचलन समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समयानुसार यह गाड़ी निम्नवत् चलायी जायेगी।
05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआँ विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 08.55 बजे प्रस्थान कर संशोधित समयानुसार कन्नौज से 10.07 बजे तथा किच्छा से 17.17 बजे छूटकर लालकुआँ पूवर्वत 18.00 बजे पहुँचेगी।

रेल लाइन का होगा निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर भटनी-पिवकोल स्टेशनों के मध्य बाई पास लाइन एवं दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल 08 नवम्बर, 2023 को इस दोहरीकृत रेल लाइन एवं नव निर्मित बाई पास लाइन का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
रेल प्रशासन का आमजन से अपील है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव निर्मित बाई पास लाइन एवं दोहरीकृत खंड पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने पशुओं को जाने दें।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+