Indian Railway: लावारिस हाल में स्टेशन पर मिला युवक, आरपीएफ ने किया यह काम
Indian Railway News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 12 दिसम्बर को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म सं. 08 पर 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे राजकीय बाल गृह, वाराणसी को सुपुर्द किया गया।
12 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ट्रेन स्कोर्ट स्टाफ द्वारा गाड़ी सं. 15113 के कोच सं. बी.1 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं. द्वारा गाड़ी सं. 15044 के साधारण श्रेणी कोच से यात्री का छूटा हुआ एक बैग प्राप्त कर लखनऊ जं. पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया

एन.ई.रेलवे गर्ल्स इन्टर कालेज, गोरखपुर में दो दिवसीय 93वीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ 13 दिसम्बर, 2023 को मुख्य अतिथि मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन अवधेश कुमार ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया तथा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के क्रीड़ा प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि खेल-कूद केवल एक मनोरंजन ही नही बल्कि यह हमारे शरीर, मन मस्तिक को भी स्वस्थ रखता है। हमे खेल-कूद, व्यायाम एवं प्राणायम को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक का विकास होता हैं।












Click it and Unblock the Notifications