Indian Railway: मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस निरस्त ट्रेन हुई बहाल, इस ट्रेन का होगा प्रायोगिक ठहराव
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने 09183- 09184 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन पूर्व में निरस्त किया गया था। इस गाड़ी का संचलन बहाल किया जा रहा है।
मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन 09183 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस साप्ताहिक विषेष गाड़ी 19 जुलाई से 30 अगस्त, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना के साथ पूर्ववत् चलायी जायेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 09184 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विषेष गाड़ी 21 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना के साथ पूर्ववत् चलायी जायेगी।

लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 15205- 15206 लखनऊ जं.-जबलपुर-लखनऊ जं. चित्रकूट एक्सप्रेस का मझगावां स्टेशन पर पूर्व में 21 जनवरी, 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक प्रायोगिक आधार पर 6 माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया था। यात्री जनता की सुविधा हेतु इस गाड़ी का प्रायोगिक ठहराव 15 जनवरी, 2024 तक बढ़ाया जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 14 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोमतीनगर को प्लेटफार्म संख्या-03 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन लखनऊ को सुपुर्द किया गया। 15 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 11 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications