Indian Railway: पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु लखनऊ मण्डल के गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-262 पर सड़क उपरिगामी पुल बनाये जाने के लिये गर्डर लांचिंग हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों को पुनर्निर्धारित/नियंत्रित कर निम्नवत चलाया जायेगा ।
- अमृतसर से 02 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- अहमदाबाद से 02 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अहमदाबाद से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- पुणे से 01 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

- कटिहार से 02 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- मुम्बई सेण्ट्रल से 01 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 09189 मुम्बई सेण्ट्रल-कटिहार विशेष गाड़ी मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- दरभंगा से 03 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2023 को 02 दिन के लिये कुछ अनारक्षित विशेष/एक्सप्रेस गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।
05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्र, 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ियां 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2023 को निरस्त रहेंगी।
यात्री जनता को होने वाली असुविधा के लिये रेल प्रशासन को खेद है।












Click it and Unblock the Notifications