Indian Railway: गोंडा कचहरी स्टेशन पर हो रहे कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें की रिशिड्यूल
Indian Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे पर गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 262 पर सड़क उपरिगामी पुल के गर्डर लांचिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियाँ रि-शिड्यूल एवं नियंत्रित कर निम्नवत चलाई जायेंगी।
रि-शिड्यूलिंग
- अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- हावड़ा से 01 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05079 हावड़ा-गोमतीनगर विशेष गाड़ी हावड़ा से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 01 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस दरभंगा से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- कटिहार से 05 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

Indian Railway: रेलवे ने कोहरे के कारण निरस्त की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
नियंत्रण
- कटिहार से 01 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 03, 04, 07 एवं 08 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 03 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर जं. एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 06 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 06 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02569 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 06 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 07 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 08 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications