Indian Railway: दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के किये गये मार्ग परिवर्तन हुआ में यह संशोधन,देखें पूरी अपडेट

Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अन्तर्गत गोण्डा-बुढ़वल रेल खण्ड के मध्य तीसरी लाइन के सम्बन्ध में मैजापुर स्टेशन पर 24 एवं 25 जनवरी,2024 को पैनल इण्टरलॉकिंग के स्थान पर इलेक्ट्रानिक इण्टरलॉकिंग हेतु नान-इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के किये गये मार्ग परिवर्तन में निम्नवत संशोधन किया गया है।

संशोधित मार्ग परिवर्तन के अनुसार दरभंगा से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी ।

indian railway

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में रेल राजस्व की क्षति को रोकने के लिए गहन मॉनिटरिंग एवं विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किये जा रहे है। वित्त वर्ष 2023-24 में माह अप्रैल से दिसम्बर, 2023 तक विशेष टिकट जांच, औचक टिकट जांच एवं बस रेड अभियान आयोजित कर 14.51 लाख मामले पकड़े गये, जिससे 101.93 करोड़ रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+