Indian Railway: रेलवे की इस खास योजना से 5 सौ करोड़ रुपए की होगी वार्षिक बचत

Railway News Gorakhpur: भारतीय रेल ने लिंक हॉफमैन बुश एलएचबी कोच वाले रेकों के अनुरक्षण के लिये देश भर में सभी 411 वाशिंग,पिट लाइनों पर 750 वोल्ट बिजली की आपूर्ति प्रदान करने का फैसला किया है, जिससे रेलवे को वार्षिक 500 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। भारतीय रेल द्वारा इसके लिये करीब 210 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर एचओजी के लिये पिट लाइन में 750 वोल्ट बिजली आपूर्ति का कार्य गोरखपुर, गोमती नगर, ऐशबाग, बनारस एवं मऊ स्टेशनों के 15 पिट लाइनों पर प्रारम्भ हो चुकी है। वाराणसी सिटी, छपरा, टनकपुर, काठगोदाम, रामनगर एवं लालकुआ स्टेशनों के 06 पिट लाइनों का कार्य प्रगति पर है।

नवम्बर 2016 में, रेलवे बोर्ड ने अप्रैल, 2018 से अपने पुराने आईसीएफ कोच का उत्पादन पूरी तरह बंद करने एवं एलएचबी कोचों में बदलने का नीतिगत निर्णय लिया था। ऊर्जा समीक्षा 2021-22 के आधार पर एलएचबी रेक के परीक्षण एवं रखरखाव के लिये 750 वोल्ट बिजली की आपूर्ति प्रदान करके वाशिंग, पिट लाइनों पर क्षमता वृद्धि करना बहुत महत्वपूर्ण है।

train

भारतीय रेल पर 411 वाशिंग, पिट लाइनों के ढांचागत कार्यों के लिये लगभग 210 करोड़ रुपये कुल पूंजीगत व्यय की मंजूरी दी गई थी। यह एक वर्ष से भी कम समय में पूरे रेल नेटवर्क को कवर करते हुए 411 वाशिंग,पिट लाइनों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के कार्य शुरू कराये गये। जुलाई, 2023 के अंत तक 316 वाशिंग/पिट लाइनों पर काम पूरा कर लिया गया। शेष को 2023 की दूसरी तिमाही में पूरा करने का लक्ष्य है।

वाशिंग/पिट लाइनों पर बुनियादी क्षमता निर्माण में 210 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश करके तैयार किये गये बुनियादी ढांचे से प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध बचत होगी। रेलवे पर हेड ऑन जेनेरेशन एचओजी के उपयोग से यह बचत और भी अधिक होगी। यह लागत कम करके तथा दक्षता में सुधार करके गैर-टैरिफ उपायों के माध्यम से यात्री सेवाओं, विशेष रूप से एक्सप्रेस खण्ड की परिचालन में सुधार करने के रेलवे के प्रयासों का एक हिस्सा है। भारतीय रेल 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+