Railway Updates: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते यह ट्रेनें हुई निरस्त,यहां देखें पूरी लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के न्यू बोगाईगांव, बोगाईगांव, चापराकाटा एवं बिजनी स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 30 अगस्त तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।इसमे

गोरखपुर,25अगस्त: रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के न्यू बोगाईगांव, बोगाईगांव, चापराकाटा एवं बिजनी स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 30 अगस्त तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।इसमें छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।अगर आप रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो पूरी जानकारी देख कर ही निकलें।

train

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओं पंकज कुमार सिंह ने बताया कि न्यू बोगाईगांव, बोगाईगांव, चापराकाटा एवं बिजनी स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है।जिसके चलते तीस अगस्त तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।इसमें छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।जबकि दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन
नई दिल्ली से 24, 26, 27 एवं 29 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू बोगाईगांव-गोवालपाड़ा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।

डिब्रूगढ़ से 25, 27 एवं 28 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या-गोवालपाड़ा टाउन-न्यू बोगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी।

निरस्तीकरण
अमृतसर से 26 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
न्यू तिनसुकिया से 30 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
चंडीगढ़ से 28 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
डिब्रूगढ़ से 02 सितंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोमतीनगर से 29 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15078 गोमतीगर-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
कामाख्या से 30 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+