Indian Railway: इस खास पैकेज में करें ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, आईआरसीटीसी दे रहा यह सुविधा
Bharat Gaurav Tourist Train News: ज्योतिर्लिंगों व पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी यात्रियों को खास पैकेज दे रहा है। इसके तहत बहुत कम पैसे में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ सहित कई स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगी। 17 से 26 नवंबर के बीच इस ट्रेन के श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराया जाएगा।

यह है किराया
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक- दो-तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। अगर बच्चे (5-11 वर्ष) हैं तो उनके लिए 17,850 रुपये प्रति बच्चा किराया होगा।स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31,800 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30,500 रुपये होगा।
कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42,200 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) पैकेज का मूल्य 40,650 रुपये है।
ऐसे करें बुकिंग
यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
Indian Railway: दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी
गोरखपुर- 8294814463, 8595924273, 8874982530
लखनऊ- 8287930913, 8287930909, 8287930908, 8287930902
कानपुर- 8595924298, 8287930930
प्रयागराज- 859592429, 8287930935
आगरा- 85959 24271, 82879 30917
ग्वालियर- 8595924299
झांसी- 8595924291, 8595924300
मथुरा- 8171606123












Click it and Unblock the Notifications