Indian Railway: इन ट्रेनों के बढ़ाये गए फेरे,देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया है। ट्रेनों के फेरों की संख्या बढ़ाई गयी है। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट अवश्य देख लें।

Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल की है। कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गयी है। दादर-बलिया स्पेशल, दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ायी गयी है। इनका मार्ग,समय व रेक पूर्ववत रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 01025-01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार सात फेरों तथा 01027- 01028 दादर-गोरखपुर- दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार नौ फेरों के लिए किया जायेगा।
इन ट्रेनों का बढ़ा संचालन
- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 से 30 दिसम्बर,2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी ।
- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर,2022 से 01 जनवरी,2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी ।
- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 से 31 दिसम्बर,2022 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी ।
- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 19 दिसम्बर,2022 से 02 जनवरी,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।
एलएचबी रेक से चलेंगी ये ट्रेनेें
- 15054-15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 16 दिसम्बर, 2022 से लखनऊ जं. से एवं 19 दिसम्बर, 2022 से छपरा से तथा 15083-15084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 17 दिसम्बर, 2022 से छपरा से एवं 18 दिसम्बर, 2022 से फर्रूखाबाद से एल.एच.बी रेक से चलायी जायेगी। इस एल.एच.बी रेक में जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 21 कोच रूप से लगाये जायेंगे।
15054-15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस की रेक संरचना में 17 मार्च, 2023 से लखनऊ जं. से एवं 20 मार्च, 2023 से छपरा से तथा 15083-15084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस की रेक संरचना में 18 मार्च, 2023 से छपरा से एवं 19 मार्च, 2023 से फर्रूखाबाद से पुनः परिवर्तन किया जायेगा। परिवर्तित एल.एच.बी.रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय
श्रेणी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 21 कोच स्थायी रूप से लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications