Indian Railway: रेलवे ने गोरखपुर- ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ाई संख्या
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए से चलायी जा रही 05011- 05012 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 13 जुलाई, 2023 को गोरखपुर से तथा 14 जुलाई, 2023 को ढेहर का बालाजी से 01 फेरे के लिये बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05011 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 13 जुलाई, 2023 को गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 12.10 बजे, बस्ती से 12.43 बजे, गोण्डा से 14.10 बजे, बाराबंकी से 15.52 बजे, गोमतीनगर से 16.45 बजे, ऐषबाग से 17.50 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 19.20 बजे, इटावा से 20.47 बजे, शमषाबाद टाउन से 22.22 बजे, आगरा कैंट से 23.25 बजे, अछनेरा से 23.57 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 00.25 बजे, बांदीकुई से 02.10 बजे, दौसा से 02.34 बजे तथा जयपुर से 03.55 बजे छूटकर ढेहर का बालाजी 04.20 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05012 ढेहर का बालाजी-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 14 जुलाई, 2023 को ढेहर का बालाजी से 09.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर से 09.50 बजे, दौसा से 10.37 बजे, बांदीकुई से 11.35 बजे, भरतपुर से 12.47 बजे, अछनेरा से 13.12 बजे, आगरा कैंट से 14.10 बजे, शमषाबाद टाउन से 14.30 बजे, इटावा से 16.45 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 19.35 बजे, ऐषबाग से 22.20 बजे, गोमतीनगर से 22.52 बजे, बाराबंकी से 23.17 बजे दूसरे दिन गोण्डा से 00.45 बजे, बस्ती से 02.30 बजे तथा खलीलाबाद से 03.12 बजे छूटकर गोरखपुर 04.15 बजे पहुॅचेगी।
Indian Railway: वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन पर कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की ये ट्रेनें
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications