Indian Railway: टनकपुर- मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन का रेलवे ने किया अवधि विस्तार, देखें पूरी डिटेल
Railway News Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चल रही 05062- 05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। 05062- 05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर, 2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को टनकपुर एवं मथुरा जंक्शन से संशोधित समयानुसार चल रही है।
अवधि विस्तार के दौरान 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी मथुरा कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी तथा 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से चलाई जायेगी। 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा जं.-मथुरा कैंट के मध्य निरस्त रहेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

फलस्वरूप 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर, 2023 से टनकपुर से 04.45 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 05.10 बजे, पीलीभीत से 05.42 बजे, भोजीपुरा से 06.17 बजे, इज्जतनगर से 06.32 बजे, बरेली सिटी से 06.52 बजे, बरेली जंक्शन से 07.02 बजे, बदायूँ से 07.40 बजे, उझानी से 07.53 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 08.20 बजे, कासगंज से 09.00 बजे, सिकन्दरा राव से 09.22 बजे, हाथरस सिटी से 10.15 बजे तथा मथुरा कैंट से 11.08 बजे छूटकर मथुरा जंक्शन 11.30 बजे पहुँच रही है।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर, 2023 से मथुरा जंक्शन से 16.45 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 16.55 बजे, हाथरस सिटी से 17.28 बजे, सिकन्दरा राव से 18.05 बजे, कासगंज से 18.30 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 18.55 बजे, उझानी से 19.22 बजे, बदायूँ से 19.35 बजे, बरेली जंक्शन से 20.11 बजे, बरेली सिटी से 20.30 बजे, इज्जतनगर से 20.45 बजे, भोजीपुरा से 21.03 बजे, पीलीभीत से 21.47 बजे तथा खटीमा से 22.30 बजे छूटकर टनकपुर 23.10 बजे पहुंच रही है।
इस गाड़ी की संरचना में एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04 कोच सहित कुल 12 कोच लगाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications