Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट देखें।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर- आर.वी. ब्लॉक हट के मध्य दोहरीकरण एवं यार्ड रिमाडलिंग के लिये प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट आरिजिनेशन किया जाएगा। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट जरुर देख दे लें।

पुनर्निधारण
छपरा से 04 एवं 06 मई, 2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
छपरा से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 03 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन
- दुर्ग से 04 मई, 2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- दुर्ग से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- गाेंड़िया से 04 से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15232 गोंड़िया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-उसलापुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 03 से 08 मई, 2023 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंड़िया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटनी-उसलापुर-रायपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन
- लखनऊ जं. से 08 मई, 2023 को चलने वाली 12535 लखनऊ जं.-रायपुर एक्सप्रेस उसलापुर में यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
- रायपुर से 09 मई, 2023 को चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस उसलापुर से चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+