UP: बाराबंकी-अयोध्या कैंट व जफराबाद खण्ड पर कार्य के चलते रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर सालारपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 24 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
- 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 20, 22, 25, 27 एवं 29 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 21 एवं 28 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

- 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 20, 21, 23, 27 एवं 28 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
- 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर 14 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही 05159/05160 छपरा-नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी का तमकुही रोड एवं पडरौना स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
- छपरा से 11 एवं 18 नवम्बर, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05159 छपरा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी तमकुही रोड स्टेशन पर 02.00 बजे पहुँचकर 02.02 बजे तथा पडरौना स्टेशन पर 02.28 बजे पहुँचकर 02.30 बजे प्रस्थान करेगी।
- नई दिल्ली से 13 एवं 20 नवम्बर, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05160 नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी पडरौना स्टेशन पर 16.00 बजे पहुँचकर 16.02 बजे तथा तमकुही रोड स्टेशन पर 16.30 बजे पहुँचकर 16.32 बजे प्रस्थान करेगी।











Click it and Unblock the Notifications