Indian Railway: रेलवे ने कई ट्रेनों का बदला मार्ग, कई रहेंगी निरस्त,देखे पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में चन्दिया रोड स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के कमीशनिंग हेतु नान इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाड़ियों को निरस्त किया गया है।

- 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 27 व 30 नवम्बर तथा 04 दिसम्बर,2023 को निरस्त रहेगी ।

- 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस 28 नवम्बर तथा 01 व 05 दिसम्बर,2023 को निरस्त रहेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का संचलन 26 नवम्बर,2023 को निरस्त कर दिया गया है।

train

रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के भोपाल मण्डल अन्तर्गत बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर 27 नवम्बर से 09 दिसम्बर,2023 तक प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 नवम्बर से 09 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी ।

- वाराणसी से 27 नवम्बर से 09 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटनी-बीना-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी ।

- गोरखपुर से 29 नवम्बर एवं 06 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-भीमसेन-ओहान-जबलपुर- इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी ।

- सिकन्दराबाद से 01 एवं 08 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 12590 सिकन्दराबाद -गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-भीमसेन-ओहान-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी ।

- पुणे से 28 नवम्बर एवं 05 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जं0 साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-ओहान-भीमसेन-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी ।

- लखनऊ जं0 से 30 नवम्बर एवं 07 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 11408 लखनऊ जं0-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-भीमसेन-ओहान-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी ।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 नवम्बर से 09 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-ओहान-भीमसेन के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से 27 नवम्बर एवं 09 दिसम्बर,2023 तक प्रस्थान करने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भीमसेन-बीरांगना लक्ष्मीवाई झांसी-बीना-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भीमसेन-ओहान-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+