Indian Railway: मुराबाद मंडल के बिलपुर स्टेशन पर सिगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 15073-15074 सिगरौली-टनकपुर-सिगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बिलपुर स्टेशन पर 07 अगस्त से प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया जायेगा।
सिगरौली से 06 अगस्त, 2023 से चलने वाली 15073 सिगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन पर 11.29 बजे पहुंचकर 11.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में टनकपुर से 07 अगस्त, 2023 से चलने वाली 15074 टनकपुर-सिगरौली एक्सप्रेस बिलपुर स्टेषन पर 11.59 बजे पहुंचकर 12.00 बजे छूटेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा 05131-05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी की रेक संरचना में 07 अगस्त,2023 से निम्नवत परिवर्तन किया जा रहा है।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार 07 अगस्त,2023 से इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे ।
पूर्वोत्तर रेलवे राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में गुरुवार को रेलवे आडिटोरियम,गोरखपुर में ''क्षेत्रीय रेलवे हिन्दी नाटक प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर महाप्रबन्धक दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । प्रतियोगिता में टास जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति मुख्यालय गोरखपुर की नाट्य टीम ने पहले 'मै सुगन्धी' तथा उसके बाद लखनऊ मण्डल की टीम ने 'मुठ्ठी में गोश्त' नाटक का मंचन किया । इस हिन्दी नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के आमंत्रित सदस्य के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पत्रकार डा0 मुमताज खान एवं पूर्व प्रोफेसर पी.जी.कालेज,बलिया डा0 आद्या प्रसाद द्विवेदी उपस्थित थे । इस नाटक प्रतियोगिता में हुई कांटे की प्रतिस्पर्धा में 150 अंक प्राप्त कर लखनऊ मण्डल की टीम ने प्रथम स्थान एवं 149 अंक प्राप्त कर मुख्यालय गोरखपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।












Click it and Unblock the Notifications