Indian Railway: रेलवे ने इन 8 ट्रेनों के समय में किया परिवर्तन, देखें पूरी अपडेट
Railway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 12003-12004 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का 06 सितम्बर,2023 से अगली सूचना तक उत्तर मध्य रेलवे के फफूंद स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव निम्नवत प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त इस गाड़ी के इटावा, टुण्डला, अलीगढ़ जं0 एवं कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी के फंफूद स्टेशन पर ठहराव दिये जाने के फलस्वरूप कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन से निम्नलिखित 08 गाड़ियों के समय में भी 06 सितम्बर,2023 से परिवर्तन किया जायेगा ।
प्रायोगिक ठहराव
- 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 06 सितम्बर,2023 से अगली सूचना तक फफंूद स्टेषन पर 17.47 बजे पहुंचकर 17.48 बजे छूटेगी ।
- 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 06 सितम्बर,2023 से अगली सूचना तक फफूंद स्टेषन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी ।

संशोधित समय
- लखनऊ से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस संषोधित समयानुसार इटावा स्टेशन पर 18.00 बजे पहुंचकर 18.20 बजे छूटेगी, टुण्डला स्टेशन पर 19.26 बजे पहुंचकर 19.28 बजे छूटेगी तथा अलीगढ़ स्टेशन पर 20.15 बजे पहुंचकर 20.17 बजे छूटेगी।
- नई दिल्ली से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अगली सूचना तक कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.23 बजे पहुंचकर 11.28 बजे छूटेगी ।
सात जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर समय में संशोधन-
- गोरखपुर से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 12598 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
- यशवन्तपुर से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 22534 यषवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेषन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
- यषवन्तपुर से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 15024 यषवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
- पुणे से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
- ओखा से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेषन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
- उदयपुर सिटी से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेषन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी ।
- सूरत से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी ।
- पुणे से 06 सितम्बर,2023 से चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेषन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी ।












Click it and Unblock the Notifications