Railway: वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने वाराणसी- भटनी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर औंड़िहार-भटनी खंड के इंदारा-कीड़िहरापुर के बीच पैच दोहरीकरण कार्य तथा इंदारा यार्ड रिमाडलिंग के लिये 11 से 26 मार्च, 2023 तक प्री-नाॅनइंटरलाॅक कार्य एवं 26 से 30 मार्च, 2023 नाॅन-इंटरलाॅक कार्य एवं 30 मार्च, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण अतिरिक्त गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया गया है। जिसके कार्य पूरा होने पर मांग के अनुरूप अतिरिक्त ट्रेनें चलायी जा सकेंगी।
मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 30 मार्च, 2023 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर -भटनी- वाराणसी- .प्रयागराज जं. के स्थान परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-वाराणसी-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 27 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

- दुर्ग से 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- जयनगर से 28 मार्च, 2023 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।

Recommended Video

- किशनगंज से 28 मार्च, 2023 को चलने वाली 15715 किषनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।
- फर्रूखाबाद से 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-गाजीपुर सिटी-फेफना के रास्ते चलायी गई।












Click it and Unblock the Notifications