Indian Railway: मन्धना-ब्रह्मावर्त खण्ड में ब्लॉक अवधि बढ़ाए जाने के कारण ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे पर मन्धना-ब्रह्मावर्त खण्ड में ब्लॉक अवधि बढ़ाये जाने के फलस्वरूप गाडियों का निरस्तीकरण, शार्ट ओरिजिनेशन एवं शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट आप देख सकते हैं।
निरस्तीकरण
- कानपुर सेंट्रल से 25 अगस्त से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01825 कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मावर्त अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- ब्रह्मावर्त से 25 अगस्त से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01826 ब्रह्मावर्त-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन
- कानपुर सेंट्रल से 25 अगस्त से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01827 कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मावर्त अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्रह्मावर्त के स्थान पर मन्धना में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- ब्रह्मावर्त से 25 अगस्त से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01828 ब्रह्मावर्त-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्रह्मावर्त के स्थान पर मन्धना से चलाई जायेगी ।
प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05191 सीवान-थावे एवं 05192 थावे-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 17 से 30 अगस्त,2023 तक निरस्त किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल,सीवान द्वारा 16 अगस्त,2023 को मुखबिर की सूचना पर सीवान स्थित एक टैªवल दुकान के संचालक को व्यक्तिगत यूजर आई.डी. पर बने 09 अदद रेलवे ई-टिकटों के साथ आरक्षित रेल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications