Indian Railway: फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मंडल के गुरसहायगंज स्टेशन मास्टर कार्यालय में उन्नत किस्म के सिगनलिंग गियर लगाने के लिये नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण 15 फरवरी, 2024 को गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- 15 फरवरी, 2024 को 05344 फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 15 फरवरी, 2024 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कासगंज के स्थान पर फर्रूखाबाद में यात्रा समाप्त करेगी।

नियंत्रण-
- 15 फरवरी, 2024 को 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस खुदागंज पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 19037/19038 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के मोड़क स्टेशन पर 14 फरवरी से 11 अगस्त, 2024 तक प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।
फलस्वरूप 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 14 फरवरी, 2024 से पश्चिम मध्य रेलवे के मोड़क स्टेशन पर 11.18 बजे पहुंचकर 11.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 14 फरवरी, 2024 से पश्चिम मध्य रेलवे के मोड़क स्टेशन पर 13.03 बजे पहुंचकर 13.05 बजे प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications