Indian Railway: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, देखें पूरी लिस्ट
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के भोपाल मण्डल अन्तर्गत बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
-गोरखपुर से 09 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
-गोरखपुर से 09 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 01432 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-बलिया से 10 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 09 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 10 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 09 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 05303 गोरखपुर-मेहबूबनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-मेहबूबनगर से 11 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 05304 मेहबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-पनवेल से 09 दिसम्बर,2023 को प्रस्थान करने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल एन.ई.रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, गोरखपुर में दो दिवसीय 36वीं वार्षिक खेल-कूद समारोह का उद्घाटन 08 दिसम्बर, 2023 को मुख्य अतिथि मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज कुुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी के साथ विद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के शुभारम्भ की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा जीवन में खेलकूद का विशिष्ट स्थान है। खेलकूद से छात्रों में अनुशासन आने के साथ उनके नेतृत्व की भावना का विकास होता है। क्रीड़ा गतिविधियों से छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी बल मिलता है।
दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर बालिकाओं, जूनियर बालको, बेबी ब्यायज, बेबी गर्ल्स के रेड, ब्लू, ग्रीन हाउस के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।












Click it and Unblock the Notifications