बलिया-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेगी यह ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway News: उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु टै्रफिक एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् होगा।

निरस्तीकरण

- बलिया से 17 फरवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 17 फरवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

train

मार्ग परिवर्तन

- अहमदाबाद से 16 फरवरी, 2024 को चलाई जा रही 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे पर 68वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने 16 फरवरी, 2024 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित समारोह में वर्ष-2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 57 रेलकर्मियों को विषिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण का प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में ट्रैक मेन्टेनर, तकनीषियन, स्टेषन मास्टर, लोको पायलट, लिपिक संवर्ग, विभिन्न विभागों के निरीक्षक, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के सेक्षन इंजीनियर, चिकित्साकर्मी तथा अधिकारी सम्मिलित हैं जिनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है, रेल दुर्घटनायें बचायी जा सकी हैं तथा तकनीकी सुझबूझ से अर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है। महाप्रबन्धक सुश्री माथुर ने अन्तर्मंडलीय सर्वांगीण कार्यकुषलता शील्ड सहित अन्तर्मंडलीय फ्यूल सेविंग, यांत्रिक (सवारी/माल डिब्बा), वाणिज्य, दूर संचार, सुरक्षा, भंडार, सौर ऊर्जा, नागरिक केन्द्रित सेवा एवं जनसम्पर्क कार्यकुषलता वाराणसी मंडल को प्रदान किया। लखनऊ मंडल को अन्तर्मंडलीय संरक्षा, लोको (परिचालन), इंजीनियरिंग, सिगनल, चिकित्सा, राजभाषा कार्यकुषलता शील्ड प्रदान की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+