Indian Railway: जालना-छपरा स्पेशल गाड़ी हुई निरस्त, भारी बारिश के कारण ये ट्रेनें हुई शार्ट टर्मिनेट
Railway Update News Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य के पूर्व पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के छपरा यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिये ब्लॉक लिये जाने के कारण पूर्व में अधिसूचित गाड़ियों के निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन- शार्ट टर्मिनेशन में संशोधन किया गया है। इसके साथ ही भारी बारिश के कारण रेलवे मुरादाबाद-शाहजहाँपुर खण्ड पर रामपुर-मुण्डा पाण्डे स्टेशनों के मध्य ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- जालना से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा 13 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी एवं गाजीपुर सिटी-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
- छपरा से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा 15 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन से चलाई जायेगी एवं छपरा-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।

भारी बारिश के कारण ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट
भारी वर्षा के कारण उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-शाहजहाँपुर खण्ड पर रामपुर-मुण्डा पाण्डे स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन निम्नवत किया गया है-
- लखनऊ जं. से 10 सितम्बर, 2023 का चलने वाली 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस की यात्रा बरेली जं. स्टेशन पर समाप्त की गई।
- काठगोदाम से 10 सितम्बर, 2023 का चलने वाली 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस की यात्रा रामपुर स्टेशन पर समाप्त की गई।
- मेरठ सिटी से 11 सितम्बर, 2023 का चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस बरेली जं. स्टेशन से चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications