Indian Railway: बनबसा-टनकपुर व पीलीभीत खंड पर कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की ये ट्रेनें
Indian Railway News UP: पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के बनबसा-टनकपुर एवं पीलीभीत-शाही खंड के मध्य सीमित ऊचाई के सब-वे के निर्माण हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 2024 को निरस्त रहेगी।
- 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2024 को निरस्त रहेगी।
- 05386/05329 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2024 को निरस्त रहेगी।
- 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी,2024 को निरस्त रहेगी ।

शार्ट टर्मिनेट शार्ट ओरिजिनेट
- 05321 बरेली सिटी-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 2024 को बनबसा में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 05322 टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 2024 को बनबसा से चलाई जायेगी।
- टनकपुर से 31 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस बनबसा से चलाई जायेगी।
- 05327 बरेली सिटी-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2024 को भोजीपुरा से चलाई जायेगी।
अपरिहार्य कारणों से रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर दरियाबाद स्टेशन के स्थान पर पटरंगा स्टेशन में 07 दिनों के लिये निम्न गाड़ियों का ठहराव प्रदान करने का निर्णय किया गया है।
- छपरा से 24 से 30 जनवरी, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस का ठहराव दरियाबाद के स्थान पर पटरंगा में दिया जा रहा है।
- वाराणसी सिटी से 25, 26, 28 एवं 30 जनवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव दरियाबाद के स्थान पर पटरंगा में दिया जा रहा है।
- दरभंगा से 27, 29 एवं 31 जनवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव दरियाबाद के स्थान पर पटरंगा में दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications