Indian Railway: वाराणसी मंडल के पिवकोल स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य के चलते निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे ने वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी है।

Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पिवकोल स्टेषन यार्ड में पैदल उपरिगामी पुल का गर्डर लगाने के लिये ब्लॉक दिये जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- सलेमपुर से 01 जून, 2023 को चलने वाली 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बरहज बाजार से 01 जून, 2023 को चलने वाली 05150 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन
- बनारस से 01 जून, 2023 को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- भटनी से 01 जून, 2023 को चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जखनियां-सादात स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-22 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया जायेगा।
नियंत्रण
- अहमदाबाद से 31 मई, 2023 को चलने वाली 19़489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- दुर्ग से 31 मई, 2023 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications