Railway Update Gorakhpur: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे ने इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। यात्रा से पूर्व यहां पूरी लिस्ट देखें।

trains

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर स्थित लखनऊ-रायरेबली जं -प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खंड के अन्तु-जागेश्वरगंज-चिलबिला-प्रतापगढ़ के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नाॅन-इंटरलाॅक कार्य किये जाने के के कारण कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण भी किया गया है।

निरस्तीकरण
- बनारस से 20 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ से 20 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
- दुर्ग से 23 फरवरी, 2023 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-फाफामऊ-जंघई जं.-जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

नियंत्रण
- बनारस से 25 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस बनारस से 60 मिनट नियंत्रित कर 13.30 बजे स्थान पर 14.30 बजे चलायी जायेगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: युवती ने मंगेतर से चैटिंग के बाद की आत्महत्या, 2 हफ्ते बाद भी नहीं हुई गिरफ़्तारी


    रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ द्वारा मुखबीर की सूचना पर जानकीपुरम्, लखनऊ स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक एवं आई.आर.सी.टी.सी. के एजेण्ट को व्यक्तिगत यूजर आई डी पर बने 28 अदद ई-टिकटों के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया।

    Railway Update : यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का बढ़ा संचलन
    10 फरवरी, 2023 को अपराध आसूचना शाखा एवं यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर तथा रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती द्वारा संयुक्त रूप से मुखबीर की सूचना पर संतकबीर नगर स्थित आरा मशीन से रेलवे की लकड़ी चुराने का आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग रू. 23600 की चोरी की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।
    11 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, भटनी द्वारा भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के निकट समपार के पास आ रही गाड़ी सं. 13019 के सामने आत्महत्या के इरादे से लाइन में खड़े 16 वर्षीय एक युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचायी गयी एवं पूछताछ कर युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 09 फरवरी, 2023 को रेल मदद एवं मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी सं. 11071 के द्वितीय श्रेणी कोच से परिजनों से बिछड़ कर आ रहे 85 वर्षीय वृद्ध को सुरक्षित बनारस स्टेशन पर उतारा गया, जिन्हें पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+