Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने सुन्धियामऊ-तहसील फतेहपुर-पैंतीपुर खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेने निरस्त कर दी हैं।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। सुन्धियामऊ-तहसील फतेहपुर-पैंतीपुर खण्ड के पैच दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इण्टरलॉक कार्य तथा रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

निरस्तीकरण

- दरभंगा से 10 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- अमृतसर से 10 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- अमृतसर से 10 एवं 11 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- बनमंखी से 10 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूलिंग

- अजमेर से 11 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05538 अजमेर-दरभंगा विशेष गाड़ी अजमेर से 03 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 15013- 15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का 01 मई से 31 जुलाई, 2023 तक ओसियाँ स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है। फलस्वरूप 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 06.26 बजे ओसियाँ स्टेशन पहुँच कर 06.28 बजे प्रस्थान कर रही है। इसी प्रकार 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 18.00 बजे ओसियाँ स्टेशन पहुँच कर 18.02 बजे प्रस्थान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+