Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें की निरस्त, कुछ ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन
रेलवे ने दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

Gorakhpur News: रेलवे ने उत्तर रेलवे के लखनऊ- रायबरेली जंक्शन- प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खण्ड के अण्टू- जागेशरगंज-चिलबिला-प्रतापगढ़ के दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं एंव कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
निरस्तीकरण
- बनारस से 01 एवं 02 मार्च,2023 को चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ से 01 एवं 02 मार्च,2023 को चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज संगम से 28 फरवरी एवं 01 मार्च,2023 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बस्ती से 28 फरवरी एवं 01 मार्च,2023 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज संगम से 28 फरवरी से 02 मार्च,2023 तक चलने वाली 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मनकापुर से 01 से 03 मार्च,2023 तक चलने वाली 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
रेग्यूलेशन
- बनारस से 01 एवं 02 मार्च,2023 को चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 13.30 बजे के स्थान पर 60 मिनट विलम्ब से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी ।
जनता की सुविधा हेतु 12538- 12537 बनारस-मुजफ्फरपुर-बनारस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार 01 मार्च, 2023 से सोमवार एवं बुधवार को प्रयागराज रामबाग तक किया जायेगा।
12538 मुजफ्फरपुर-बनारस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 01 मार्च, 2023 से सोमवार एवं बुधवार को प्रयागराज रामबाग से 05.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 06.02 बजे, माधोसिंह से 06.20 बजे तथा बनारस से 07.25 बजे छूटकर निर्धारित ठहराव पर रुकते हुये मुजफ्फरपुर 18.10 बजे पहुंचेगी।
12537 बनारस-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 01 मार्च, 2023 से सोमवार एवं बुधवार को मुजफ्फरपुर से 19.35 बजे प्रस्थान कर निर्धारित ठहराव पर रुकते हुये बनारस से 06.10 बजे, माधोसिंह से 06.45 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 07.02 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 08.30 बजे पहुंचेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications