Indian Railway: बीपारज्वॉय चक्रवात के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें

Railway Update Gorakhpu: रेलवे ने गुजरात के तटीय क्षेत्रों में आगमी दिनों में सम्भावित बीपारज्वॉय चक्रवात को देखते हुये कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। यात्रा से पूर्व रेलवे यहां पूरी अपडेट देखें।

पोरबन्दर से 15 जून,2023 को चलने वाली 19269 पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी । इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से 11 एवं 12 जून,2023 को चलाई जा रही 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस पोरबन्दर के स्थान पर वीरमगाम तक जायेगी । यह गाड़ी बीरमगाम-पोरबन्दर के बीच निरस्त रहेगी ।

train

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 09 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सीवान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति को फर्जी नाम से रेल आरक्षित टिकट बनाने के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर 02 आरक्षित ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

09 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी एवं रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गाजीपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केन्द्र से अवैध आरक्षित टिकटों के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 01 आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। 10 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल बनारस एवं मुख्यालय सतर्कता टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ज्ञानपुर रोेड, पटेल नगर से आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 16 आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 11 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर सिटी द्वारा निगरानी के दौरान गाजीपुर सिटी स्टेशन से एक व्यक्ति को चोरी कर रेल सम्पत्ति ले जाते हुए गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+