Indian Railway: जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway Update: रेलवे ने सरहिन्द-नांगल डैम, चण्डीगढ़-सनहवाल एवं अम्बाला-सहारनपुर रेल खंडों पर भारी वर्षा एवं जल-जमाव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी डिटेल देखें।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसलिए भारी वर्षा व जमाव के कारण अंबाला सहारनपुर रेल खंडों पर चलने वाली इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जैसे ही इन मार्गों पर स्थिति सामान्य होगी ट्रेनों को पुन: चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- जम्मूतवी से 09 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रही।
- चण्डीगढ़ से 09 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रही।
- काठगोदाम से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कानपुर सेन्ट्रल से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- काठगोदाम से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications