Railway Update: कानपुर सेन्ट्रल-ब्रह्मावर्त-कानपुर एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, इन ट्रेनों का बदला मार्ग

रेलवे ने इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कानपुर-ब्रम्हवर्त एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मन्धना-ब्रह्मावर्त रेल खंड पर 25 फरवरी से 24 अगस्त, 2023 तक 06 माह हेतु इंजीनियरिंग ब्लाॅक दिये जाने के कारण 01825-01826 कानपुर सेन्ट्रल-ब्रह्मावर्त-कानपुर सेन्ट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया है। यह ब्लाॅक अवधि में निरस्त रहेगी एवं 01827-01828 कानपुर सेन्ट्रल-ब्रह्मावर्त-कानपुर सेन्ट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्रह्मावर्त के स्थान पर मन्धना तक चलायी जायेगी। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

मार्ग परिवर्तन
गाड़ी संख्या 12209-12210 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस का रामपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तन एवं समय में बदलाव के फलस्वरूप 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 05 जून, 2023 से काठगोदाम से वर्तमान समय 15.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15.05 बजे प्रस्थान करेगी।

होली पर्व के मद्देनजर स्टेशनों पर सुरक्षा हुई सख्त
प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे पर आरक्षित रेल टिकटों की दलाली एवं आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, गाड़ियों में यात्रियों के छूटे हुए सामानों की सुरक्षित सुपुर्दगी, मानव तस्करी की रोक थाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

Recommended Video

    गोरखपुर: कमिश्नर कार्यालय के सामने 3 लोगों ने रोडवेज परिचालक को पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+