वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, बदला रहेगा इनका मार्ग

Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य मे खुरहट-मुहम्मदाबाद-सठियावं स्टेशनों के मध्य प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने तथा 21 मार्च, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण
- बलिया से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी
निरस्त रहेगी।
- बलिया से 19 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 20 से 22 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

railway
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 13 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 13, 15 एवं 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-मऊ-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- अजमेर से 14 मार्च, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 15, 16, 17, 19, 20 मार्च, 2024 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- जयनगर से 15, 17 एवं 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 15 मार्च, 2024 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
- अहमदाबाद से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।

पुनर्निर्धारण
- मऊ से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- कोलकाता से 18 मार्च, 2024 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ एक्सपे्रस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ के मध्य निरस्त रहेगी।
- आज़मगढ से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 13138 आज़मगढ-कोलकाता एक्सपे्रस मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी आज़मगढ-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

Indian Railway: पटना-गोमतीनगर के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचलन, देखें पूरी डिटेल
गाड़ियों का नियंत्रण
- सूरत से 13, 14, 15 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 16 एवं 18 मार्च, 2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सपे्रस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- अजमेर से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सपे्रस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 20 मार्च, 2024 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आज़मगढ विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+