Indian Railway: अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये रेलकर्मी, यह है वजह
Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो रेल अधिकारियों सत्यदेव पाठक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर लखनऊ तथा महेन्द्र सिंह, वर्क्स मैनेजर प्लान्ट यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर एवं तकनीशियन सावन कुमार भारती, तकनीशियन सवारी माल डिब्बा, कोचिंग डिपो ऐशबाग, लखनऊ को रेलवे बोर्ड स्तर पर अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 में पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया है, जिन्हें 15 दिसम्बर,2023 को नई दिल्ली में आयोजित 68वें केन्द्रीय रेल सप्ताह समारोह 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023' में सम्मानित किया जायेगा।
सत्यदेव पाठक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लखनऊ ने अपने नवोन्मेषी तरीकों से रेल राजस्व की बचत कराई। पाठक ने मेंटेनेन्स की उच्च कोटि की पद्धति को अपनाकर टेªन संचलन में संरक्षा को सुदृढ़ किया। इन्होंने नान-इण्टरलॉकिंग कार्यों के समय संरक्षा के उच्च कोटि के मानकों का पालन करते हुये सिगनलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे नान-इण्टरलॉकिंग कार्यों के दौरान भी टेन परिचालन न्यूनतम प्रभावित हुआ। पाठक के नवोन्मेषी तरीकों से रेल परिचालन, संरक्षा और राजस्व बचत सहित सभी क्षेत्रों के उत्तरोत्तर प्रगति हुयी।

पाठक के कुशल कार्य आयोजना के फलस्वरूप प्रतिवर्ष रू. 1.35 करोड़ और पिछले 04 वर्षों में लगभग रू. 05 करोड़ की बचत की गयी। इन्होंने ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप मेें संचालित करने एवं रूट रिले इंटर लॉकिग कार्य सम्पादन में सराहनकीय योगदान दिया। पाठक द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल संरक्षा गीत, टैªक मेंटेनर गीत, स्टेशन मास्टर संरक्षा गीत, सिगनल संरक्षा गीत, यात्री जागरूकता गीत जैसे तकनीकी विषयों पर गीत लिखे गये। अपने उत्कृष्ट कार्य के लिये इन्हें चार बार महाप्रबन्धक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया । इनकी सोच हमेशा रेल राजस्व की बचत, संरक्षा को बढ़ाने, कर्मचारी कल्याण और सिगनलिंग के क्षेत्र में अद्यतन तकनीकी के प्रयोग पर रही है, जिसके लिये श्री पाठक को रेल मंत्री द्वारा प्रदान किये जाने वाले अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 के लिये चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications