नॉनइण्टरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के नैहाटी-कल्याणी खण्ड पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग व्यवस्था के साथ तीसरी लाइन के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलाकिंग- नॉन इण्टरलाकिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन
- बलिया से 09, 10, 11, 12 एवं 13 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शक्तिगढ़-डानकुनि-दमदम के रास्ते चलाई जायेगी तथा दक्षिणेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- सियालदह से 10, 11, 12, 13 एवं 14 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दमदम-डानकुनि-शक्तिगढ़ के रास्ते चलाई जायेगी तथा दक्षिणेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- कोलकाता से 10, 11, 12, 13 एवं 14 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15047/15049/15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दमदम-डानकुनि-शक्तिगढ़ के रास्ते चलाई जायेगी तथा दक्षिणेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- गोरखपुर से 10, 11, 12 एवं 13 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15048/15050/15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शक्तिगढ़-डानकुनि-दमदम के रास्ते चलाई जायेगी तथा दक्षिणेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जायेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05045-05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं होली विषेष गाड़ी का संचलन 12 मार्च, 2023 को लालकुआं से तथा 13 मार्च, 2023 को राजकोट से 01 फेरे के लिये किया जायेगा। पूर्व में दी गयी सूचना के अनुसार इस गाड़ी का बांदीकुई स्टेशन पर दिया गया ठहराव हटा दिया गया है तथा कुछ स्टेशनों पर गाड़ी के समय में संशोधन किया गया है। संशोधित समयानुसार इस गाड़ी का संचलन निम्नवत किया जायेगा।
Recommended Video

05045 लालकुआं-राजकोट होली विषेष गाड़ी 12 मार्च, 2023 को लालकुआं से 13.10 बजे, किच्छा से 13.38 बजे, बहेड़ी से 13.56 बजे, भोजीपुरा से 14.21 बजे, इज्जतनगर से 14.42 बजे, बरेली सिटी से 14.57 बजे, बरेली जं. से 15.09 बजे, बदायूँ से 15.48 बजे, सोरों से 16.40 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.10 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, अछनेरा से 20.40 बजे, भरतपुर से 21.06 बजे, दौसा से 23.40 बजे, दूसरे दिन जयपुर से 00.45 बजे, फुलेरा से 01.52 बजे, नावा सिटी से 02.27 बजे, कुचामन सिटी से 02.43 बजे, मकराना से 03.00 बजे, डेगाना से 03.32 बजे, मेड़ता रोड से 04.10 बजे, गोटन से 04.30 बजे, जोधपुर से 06.25 बजे, लूनी से 7.00 बजे, समदड़ी जं. से 07.55 बजे, मोकलसर से 08.21 बजे, जालोर से 08.48 बजे, मोदरान से 09.28 बजे, मारवाड़ भीनमाल से 09.52 बजे, रानीवाड़ा से 10.20 बजे, धनेरा से 10.58 बजे, भीलड़ी से 12.00 बजे, पाटन से 12.50 बजे, महेसाना जं. से 13.42 बजे, सुरेन्द्रनगर से 16.04 बजे तथा वांकानेर जं. से 17.32 बजे छूटकर राजकोट 18.35 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआं होली विषेष गाड़ी 13 मार्च, 2023 को राजकोट से 22.30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर से 23.13 बजे, दूसरे दिन सुरेन्द्रनगर 00.13 बजे, महेसाना से 02.32 बजे, पाटन से 03.12 बजे, भीलड़ी से 05.00 बजे, धनेरा से 05.29 बजे, रानीवाड़ा से 06.00, मारवाड़ भीनमाल से 06.28 बजे, मोदरान से 06.53 बजे, जालोर से 07.23 बजे, मोकलसर से 08.08 बजे, समदड़ी से 08.50 बजे, लूूनी से 09.32 बजे, जोधपुर से 10.30 बजे, गोटन से 11.32 बजे, मेड़ता रोड से 12.00 बजे, डेगाना से 12.33 बजे, मकराना से 13.04 बजे, कुचामन सिटी से 13.20 बजे, नावा सिटी से 13.38 बजे, फुलेरा से 15.02 बजे, जयपुर से 15.55 बजे, दौसा से 16.46 बजे, भरतपुर से 19.07 बजे, अछनेरा से 20.15 बजे, मथुरा जं. से 21.40 बजे, मथुरा कैंट से 21.55 बजे, हाथरस सिटी से 22.27 बजे, कासगंज से 23.45 बजे, तीसरे दिन सोरों से 00.10 बजे, बदायूँ से 00.50 बजे, बरेली जं. 01.49 बजे, बरेली सिटी से 02.05 बजे, इज्जतनगर से 02.25 बजे, भोजीपुरा से 02.40 बजे, बहेड़ी से 03.07 बजे तथा किच्छा से 03.27 बजे छूटकर लालकुआं 04.05 बजे पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications