हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर,फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर मिलेगी यह सुविधा
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरु की जा रही है। अब फ्लाइट्स के लेट होने या कैंसिल होेने पर यात्रियों को मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

Gorakhpur News: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास पहल की है। अब फ्लाइट के लेट होने या कैंसिल होने पर यात्रियों को न परेशान होना पड़ेगा,न ही इंतजार। अब यात्रियों को पूरी जानकारी मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर मिलेगी।
एयरपोर्ट डाएरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट अपडेट मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर दिए जाने की व्यवस्था शुरु की गयी है। किन्ही कारणों से फ्लाइट के निर्धारित समय में कोई परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी तुरंत यात्रियों को मिल जाएगी। इसके साथ ही ठंड के मौसम में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए जगह-जगह हीटर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों के बैठने की क्षमता बढ़ाने के लिए नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद नए टर्मिनल में एक साथ 500 यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही इसमें एस्केलटर, टिकट काउंटर, चेकिंग काउंटर, कैफेटेरिया, कॉफी शॉप की सुविधा मिलेगी।
यह मिलती है सुविधा
एयरपोर्ट अथाॅरिटी फ्लाइट 2-6 घंटे लेट होने पर यात्रियों को मुफ्त खाना और रिफ्रेशमेंट देता है। रात 8 बजे से सुबह 3 बजे के बीच शेड्यूल फ्लाइट के छह घंटे से ज्यादा लेट होने पर मुसाफिरों को एक दिन पहले सूचना देनी होती है। साथ ही होटल में रुकने की मुफ्त व्यवस्था करनी होती है। अगर एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी दो हफ्तों से कम और 24 घंटों से ज्यादा समय में दी तो उसे वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजाम करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसे पूरा रिफंड करना पड़ेगा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications