Republic Day: सीएम सिटी गोरखपुर में उल्लास और उमंग के साथ मना गणतंत्र दिवस
Republic Day Latest News Gorakhpur: सीएम सिटी गोरखपुर में गणतंत्र दिवस की धूम रही। चाहें शिक्षण संस्थान हो ,अस्पताल हो या कार्यालय सभी जगह इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कमिश्नर, जिलाधिकारी, डीआईजी, एसएसपी, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी , पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर सहित अन्य गणमान्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा लोगों को शुभकामनाएं दी।
पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन नेआवास पर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हम सभी को आज के इस पावन अवसर पर उत्साह और उमंग के बीच यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश के विकास के महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे पी सैनी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं।
कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर अनिल ढींगरा, कलेक्ट्रेट पर डीएम कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण किया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण पर जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, विकास भवन में सीडीओ संजय कुमार मीना ने ध्वजारोहण किया।
बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। डॉक्टर अर्जुन सिंह, सचिन करनवाल,हर्ष शुक्ला, सौरभ चतुर्वेदी, तन्नू सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications