India Pakistan War: गोरखपुर के लोगों ने कहा - "प्रत्येक नागरिक कर रहा था इस बदले की मांग"
India Pakistan War Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा इस समय पूरे देश में है। जिस तरह भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमल किया है उससे पहलगाम में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भी इस ऑपरेशन की लोगों ने प्रशंसा की है।
राष्ट्र वंदन समिति के पदाधिकारी ने बुधवार को महानगर स्थित सिविल लाइंस तिराहे पर इस ऑपरेशन का जश्न मनाया। इस दौरान लोग ढोल नगाड़ों पर झूमते नजर आए। एक दूसरे को लोगों ने मिठाईयां खिलाई। लोगों ने कहा जिस प्रकार पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी आज ऑपरेशन सिंदूर ने इसका बदला लिया है।

प्रत्येक नागरिक इस प्रकार के बदले की मांग कर रहा था और इंतजार कर रहा था कि भारत की सक्षम सरकार इस प्रकार का बदला कब लगी और आज जब रात भारतीय सेवा ने अपना शौर्य दिखाते हुए पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके उनको निष्ठा ना भूत कर दिया तो पूरे भारत में उत्साह और उमंग का माहौल है प्रत्येक भारतीय अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है आपने सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उसको गर्व है।
राजबंधन समिति के अध्यक्ष विजय खेमका महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी, युवा परिषद के अध्यक्ष देवीलाल गुप्ता ,महामंत्री राहुल पाण्डेय ,मातृशक्ति परिषद की संयोजीका रूपरानी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू लोहारका, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गॉड शशिकांत गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता मुकेश गौड़ प्रतीक रामनन्द, नाडू सुनील अभिनव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications