Income Tax Raid: हनी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स का छापा, 50 करोड़ की चांदी और 9 करोड़ का सोना बरामद
Navratri Special Train Update: गोरखपुर में इन दिनों इनकम टैक्स का रेड जारी है। घंटाघर के हरवंश गली में स्थित हनी ज्वेलर्स की दुकान पर इनकम टैक्स ने मंगलवार सुबह छापा मारा था। अब तक इनकम टैक्स को अवैध 50 करोड़ रुपए कीमत की चांदी व 9 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है। 70 क्विंटल चांदी मिली और 16 किग्रा. सोना मिला है। इसके अलावा टीम ने करीब 40 पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क के साथ 35 से 40 लाख रुपये नकद अपने कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार को सराफा कारोबारी के गोरखपुर, वाराणसी व पटना समेत प्रदेश के अन्य शहरों में स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। करोड़ों की कर चोरी के संदेह में आयकर की 18 टीमें जांच कर रही हैं। शहर के घंटाघर में आयकर के डिप्टी डायरेक्टर जांच आलोक सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंगलवार की सुबह 7.20 बजे से ही जांच कर रही है।

दूसरे दिन सुबह से ही टीम जांच में जुटी रही। कंप्यूटर में दर्ज खरीद-बिक्री की फाइल के साथ ही कच्चे कागज पर हुए कारोबार की भी जांच हुई। टीम ने कंप्यूटर के साथ ही आपरेटरों को अपने साथ रखा है। प्रतिष्ठान के आधा दर्जन कर्मचारियों को भी टीम ने साथ रखा है। पूछताछ के दौरान कर्मचारी नकदी का हिसाब नहीं दे सके। इस बीच सराफा बाजार में पूरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के भी आने की चर्चा होती रही।












Click it and Unblock the Notifications