Income Tax Raid: गैलेंट ग्रुप के कार्यालय व आवास पर 24 घंटे बाद भी जारी है रेड, हाथ लगे ये दस्तावेज
गोरखपुर स्थित गैलेंट ग्रुप के कार्यालय, आवास व फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन भी जारी है।

Gorakhpur News: गैलेंट ग्रुप के गोरखपुर स्थित कार्यालय, आवास व फैक्ट्री पर बुधवार से ही इनकम टैक्स की रेड जारी है। 24 घंटे से अधिक समय के बाद भी 200 से अधिक अधिकारी अभी संतुष्ट नहीं हैं। गैलेंट ग्रुप के एमडी के साथ ही आईटी ने उनके कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। ऐसा माना जा रहा है कि कई करोड़ की इनकम टैक्स की चोरी पकड़ी गयी है।
यूपी, दिल्ली, बंगाल,गुजरात में एक साथ आईटी की रेड एक साथ पड़ी थी। इसी क्रम में गोरखपुर स्थित गैलेंट के बैंक रोड स्थित कार्यालय, गीडा स्थित फैक्ट्री और बरगदवा इलाके में स्थित आवास पर भी अभी रेड जारी है। यह बड़ी सरिया फैक्ट्रियों में से एक है। 24 घंटे से अधिक समय से रेड जारी है। इस दौरान आईटी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं जिसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक की इनकम टैक्स की चोरी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अभी और कई पूछताछ की जा रही है। कई और बड़े खुलासे इनकम टैक्स कर सकती है। आईटी कई दस्तावेज अभी खंगाल रही है।
Recommended Video

आईटी ने शहर के बिल्डर शोभित मोहन दास और दो चार्टर्ड से भी पूछताछ की है। यहां कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आई ने कब्जे में लिए हैं। गैलेंट समूह के ठिकानों पर बुधवार को सुबह आयकर विभाग के उप निदेशक जांच शशिकांत यादव के निर्देशन में 35 गाड़ियों से लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर जिले के 200 से अधिक अधिकारियों की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications