Income Tax Raid: गोरखपुर स्थित गैलेंट ग्रुप की फैक्ट्री, कार्यालय और आवास पर इनकम टैक्स विभाग रेड
इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को गोरखपुर स्थित गैलेंट ग्रुप के आवास, कार्यालय पर छापेमारी की है।

Gorakhpur News: इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को देश की बड़ी कंपनियों में शामिल गैलेंट ग्रुप के गोरखपुर स्थित कार्यालय, आवास व फैक्ट्री पर छापेमारी कर रही है। इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली, गुजरात, बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में एक साथ छापेमारी की है। इससे गैलेंट ग्रुप के लोग परेशान व हैरान हैं। तीस से अधिक गाड़ियों में आए इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की इस ग्रुप के चप्पे- चप्पे पर नजर है
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में गैलेंट के बैंक रोड स्थित का कार्यालय, गीडा स्थित फैक्ट्री और बरगदवा क्षेत्र में स्थित आवास पर भी टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान सभी कागजात देखें जा रहे हैं। गैलेंट की सरिया यूनिट गोरखपुर के साथ गुजरात के कच्छ में भी है। यह सेबी में पंजीकृत गोरखपुर की पहली कंपनी है। यह प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है। कंपनी स्टील, पावर, एग्रो और रियल एस्टेट सेगमेंट के जरिए ऑपरेट करती है। यह स्पंज आयरन प्रदान करता है। सारिया के साथ गैल गैलेंट गेहूं के आटे, सूजी, मैदा और चोकर का उत्पादन भी करता है।
प्रबंध निदेशक चन्द्र प्रकाश अग्रवाल और एमडी मयंक अग्रवाल अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। गैलेंट ग्रुप का स्टील संयंत्र उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सेक्टर 23, जीआईडीए, सहजनवा में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications