Santkabirnagar News: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत
घर से कॉलेज पढ़ने जा रही छात्रा शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आ गयी।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपित चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।परिजनों ने सीएम योगी से मुआवजे की मांग की ह
संतकबीरनगर,1अक्टूबर: संतकबीरनगर जिले के बिधियानी में शनिवार की सुबह साइकिल सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।छात्रा एचआरपीजी कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही थी।एक्सीडेंट के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए।उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के नैनीडीहा गांव निवासी 16 वर्षीय विनीता मौर्या पुत्री लवकुश मौर्या एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को वह घर से कॉलेज पढ़ने जा रही थी।अभी वह बिधियानी पहुंची ही थी कि ट्रक के चपेट में आ गयी।उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गयी।सभी ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
साथ में अलग-अलग साइकिल से कॉलेज जारी सहेली छात्राओं ने पीड़ित परिजनों को फोन से घटना की सूचना दिया। सूचना पर पीड़ित पिता लवकुश मौर्या और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया। पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे पीड़ित परिजन और नाते- रिश्तेदार गमगीन दिखे। सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छात्रों ने की मांग
हादसे में छात्रा की मौत की सूचना पर एचआरपीजी कॉलेज के तमाम छात्र एसपी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी और सीओ सदर अंशुमान मिश्र को दिया। छात्रों ने कहा कि बिधियानी में ट्रक के कुचलने से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विनीता की मौत हो गई है।
पीड़ित परिवार बेटी की मौत से काफी गमगीन है। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर एवं गरीब है। सीएम से मांग किया कि पीड़ित गरीब को 50 लाख की आर्थिक मदद दिलाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications