Gorakhpur News: जानिए महिला शिक्षकों ने आखिर चप्पल से क्यों की प्रधानाचार्य की पिटाई

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरी चौरा इलाके के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में महिला शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मीटिंग बुलाई और इसी दौरान महिला शिक्षकों अपशब्द कह दिया। इससे नाराज महिला शिक्षक एकजुट हो गईं और हंगामा करने लगी।घटना की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के सरदार नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में तैनात पांच महिला शिक्षकों ने यहां के प्रधानाचार्य की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिलाओं का कहना है कि प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने मीटिंग के दौरान महिला शिक्षिका के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। जिसकी वजह से सभी महिला शिक्षकों में आक्रोश आ गया। इसी आक्रोश में प्रधानाचार्य की पिटाई हो गयी। प्राथमिक विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और फिर घटना की सूचना शिक्षा विभाग, नायब तहसीलदार और पुलिस को दी गई।

gorakhpur

प्रधानाचार्य सुभाष का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैं प्रतिदिन की तरह पठन पाठन से संबंधित मीटिंग कर रहा था। कुछ शिक्षकों का कार्य ठीक नहीं था। पूछने पर वह नाराज हो गये और गलत आरोप लगाते हुए पिटाई शुरु कर दी।

नायब तहसीलदार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंच कर मामले का संज्ञान लिया। महिला शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की पिटाई क्यूं की है इसकी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+